नीमराना (रमेशचंद), 13 अप्रैल 2026। सेन समाज के द्वारा बाबा गरवा मंदिर से बाबा शिव स्वरूप मंदिर तक भव्य कलश यात्रा और झांकी निकाली गई। इस दौरान समाज की बहन-बेटियों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धूमधाम से नाचते-गाते, झूमते हुए यात्रा संपन्न की।

कलश यात्रा में समाज के प्रधान प्रकाश सेन, अध्यक्ष श्याम सुंदर सेन, नथु राम सेन, बाबूलाल सेन, पवन सेन सहित मुख्य अतिथि वीआईपी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल अमित जासैवाल और सोनी हॉस्पिटल नीमराना के डॉ. दीपक सेन, समाजीक कार्यकर्ता विनोद सैन सहित बड़ी संख्या में सेन समाज के लोग शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान प्रधान बलवान, बीजेपी नेता राकेश खंडेलवाल, पिंटू चौधरी, कर्मपाल चौहान, राजू चौधरी और विधायक ललित यादव ने भी यात्रा का स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पानी, ज्यूस और ठंडा पिलाकर झांकी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।