भारत विकास परिषद ने नीमराना में चलाया हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

नीमराना (रमेशचंद), 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नीमराना शाखा ने जिले के विभिन्न संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों और कर्मचारियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के दौरान शाखा सचिव शशांक भारद्वाज ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, वृक्षारोपण और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। बड़ी संख्या में कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एनआईटी विश्वविद्यालय, नीमराना के मुख्य परिचालन अधिकारी मेजर जनरल अशोक कुमार सिंह, हेमेन्द्र शेखावत, भूपेन्द्र चौहान, डॉ. उत्कर्ष राज सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान वृक्षारोपण में सक्रिय सहभागिता की। डॉ. गुरिंदर नाथ भारद्वाज, अनिल जी, सतवीर जी, सत्य प्रकाश जी और भारत विकास परिषद के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद, नीमराना शाखा ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति को बचाने से ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण होगा। “स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला है” का संदेश देते हुए सभी ने मिलकर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।namaste

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *