‘युवा केवल भविष्य नहीं, वर्तमान का भी निर्माता है’: दिल्ली में ‘उड़ान’ कार्यक्रम में बोले युवा नेता अभिषेक कौशिक, छात्रों को दिया नेतृत्व और नवाचार का मंत्र

नई दिल्ली/मुंडावर (रमेशचंद), 30 अप्रैल 2026। मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के गाँव गादूवास निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं राज्य युवा विधायक दल के सदस्य अभिषेक कौशिक ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी में आयोजित कनेक्ट ड्रीम्स फाउंडेशन के वार्षिक उत्सव “उड़ान” में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

‘यूथ लीडरशिप एवं एजुकेशन मीट: फ्यूचर बिल्डर्स’ सत्र को किया संबोधित
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष सत्र “यूथ लीडरशिप एवं एजुकेशन मीट: फ्यूचर बिल्डर्स” में अभिषेक कौशिक ने विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने युवा शक्ति की भूमिका, नेतृत्व क्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

‘सपनों को स्पष्ट लक्ष्य में बदलें युवा’
अपने संबोधन में अभिषेक कौशिक ने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का भी सशक्त निर्माणकर्ता है। शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व कौशल, सामाजिक जिम्मेदारी और नवाचार की सोच को विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को स्पष्ट लक्ष्य में परिवर्तित करें और निरंतर प्रयास के माध्यम से उन्हें हासिल करने की दिशा में अग्रसर रहें।

छात्रों के साथ हुआ संवाद, करियर और समाज सेवा पर दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान अभिषेक कौशिक ने युवाओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें करियर, समाज सेवा और नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि युवा अपने कौशल को पहचानकर समाज के विकास में योगदान दें।

फाउंडेशन की सराहना, बड़ी संख्या में रहे मौजूद
इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कनेक्ट ड्रीम्स फाउंडेशन की सराहना करते हुए अभिषेक कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *