नीमराना में डॉ. ज्ञानचंद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित, एडिशनल एसपी सुरेश खींची ने रक्तदान कर दिया संदेश

85 यूनिट रक्त संग्रहित, संत-महात्माओं ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

नीमराना (रमेशचंद), 1 मई 2026। सतीश हॉस्पिटल नीमराना में गुरुवार को हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानचंद के 38वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी नीमराना सुरेश खींची ने दीप प्रज्वलित कर व रिबन काटकर किया। एडिशनल एसपी खींची ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

संतों का सानिध्य, रक्तदाताओं का सम्मान
रक्तदान शिविर में संत महात्माओं का विशेष सानिध्य रहा। महाराज शीतल नाथ, महाराज बालक नाथ, योगी बाबा फूलनाथ महाराज  व महाराज श्रद्धा नाथ, ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद दिया। संतों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

‘नियमित रक्तदान से बीमारियों का खतरा 80% तक कम’: वीरेंद्र मास्टर
सतीश हॉस्पिटल के वीरेंद्र मास्टर ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। नियमित रक्तदान से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रक्तदाता का बीपी, शुगर व हृदय रोग होने की संभावना 80% तक कम हो जाती है। उन्होंने सभी से साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने की अपील की।

85 यूनिट रक्त संग्रहित, महिला डॉक्टर भी रहीं आगे
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 85 रक्तदाताओं ने उत्साह से रक्तदान किया। रक्त का संचय सचखंड ब्लड सेंटर की टीम ने किया। खास बात यह रही कि सतीश हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर्स ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज को प्रेरणा दी।

इन गणमान्यों का रहा सहयोग
शिविर को सफल बनाने में डॉ. कप्तान यादव, डॉ. नरोत्तम सिंह, डॉ. सतीश यादव, के. डी. यादव, संजय शर्मा, पूर्व सरपंच जनक सिंह, राजीव भारद्वाज, सरदार चरणजीत सिंह, हवलदार शेर सिंह व समस्त सतीश हॉस्पिटल टीम का सहयोग अतुलनीय रहा।

आयोजकों ने जताया आभार
वीरेंद्र मास्टर व डॉ. ज्ञानचंद ने समस्त रक्तदाताओं, रक्त संचय करने वाली सचखंड ब्लड सेंटर टीम और सभी वॉलिंटियर्स का सफल आयोजन के लिए हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता लाते हैं और कई जिंदगियों को बचाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *