बहरोड (जिला कोटपुतली-बहरोड़), 4 अप्रैल 2026। अभिभाषक संघ, बहरोड में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायधीश आशुतोश मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ, जिसमें स्थानीय नेता, समाजसेवी और बार संघ के सदस्य शामिल थे। समारोह में बार संघ के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को न्यायधीश आशुतोष मिश्रा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायधीश मिश्रा ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित सदस्यों को न्याय और कानून के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभिभाषक समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं और उन्हें न्याय प्रणाली को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया गया, जिसमें आयोजन समिति ने सभी भागीदारों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन ने बार संघ के सदस्यों में एकता और उत्साह की नई भावना को प्रेरित किया।
