नीमराना (रमेशचंद) दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी, नीमराना के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शैतान सिंह मीणा, जिला महासचिव धर्मवीर सिंह, जिला सचिव कर्मपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, महावीर प्रसाद चर्खिया, मंजीत सामरिया, अधिवक्ता रविंद्र सामरिया, देवेंद्र, अशोक दौराता, इंदर सिंह, गजेंद्र सिंह जलालपुरिया, मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, रामनिवास सामरिया, सतीश निमोरिया, राजेश मीणा, मुकेश निर्मल, वीर सिंह यादव, पीतांबर, संदीप, उमरावगढ़ कैप्टन राजवीर यादव और संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।