गांव मानका में श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, वक्ताओं ने दिया धर्म और ज्ञान का संदेश

नीमराना (रमेशचंद), 19 अप्रैल 2026। गांव मानका में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भगवान परशुराम से शक्ति और विवेक की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शुभम कौशिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम शिव के अंश, धर्म के रक्षक तथा ज्ञान और वीरता के प्रतीक हैं। “धर्म की रक्षा के लिए समर्पित, यही है परशुराम। जय श्री परशुराम!” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर वैद्य सत्य प्रकाश, श्री सोमदत्त शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश मास्टर, विजय कुमार, उप सरपंच वीरेंद्र शर्मा, समाजसेवी राजेश शर्मा, समाजसेवी प्रदीप शास्त्री, लक्ष्मी नारायण शर्मा, तेजपाल शर्मा, अमरजीत शर्मा, अनिल शर्मा, रोहित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सरपंच देसाई मेहर सिंह, सरपंच सत्यनारायण गुरुजी, रमेश भारद्वाज, रामकिशोर शर्मा, SHO लक्ष्मीकांत मीणा, समाजसेवी काशीराम चौधरी, रामसिंहपुरा प्रिंस शर्मा, महेंद्र शर्मा, रिंकू यादव, राज यादव और होशियार स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, धर्म की रक्षा करने और ज्ञान-वीरता को अपनाने की प्रेरणा देता है। सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *