अलवर की बेटी पूजा भार्गव (शर्मा) युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार, बैलेट नंबर 14 पर मांगा समर्थन

नीमराना (रमेशचंद), 17 अप्रैल 2026। अलवर जिले के बेहरोज गाँव की बेटी पूजा भार्गव (शर्मा) अब राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई हैं। जयपुर में कांग्रेस पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहीं पूजा भार्गव 21 अप्रैल से शुरू होने जा रहे भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

इस चुनाव में पूजा भार्गव का बैलेट नंबर 14 है। वे प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही हैं और अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील कर रही हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि पूजा एक शिक्षाविद, कर्तव्यनिष्ठ और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता हैं। यही वजह है कि उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पूजा भार्गव का राजनैतिक सफर
पूजा भार्गव ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2011 में महारानी महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में छात्र राजनीति से की। इसके बाद वर्ष 2012-13 में वे महारानी महाविद्यालय एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष रहीं और संगठन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।

वर्ष 2014 में एनएसयूआई में प्रवेश के बाद उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय की इकाई प्रभारी की जिम्मेदारी मिली, जहां उन्होंने छात्रहितों के लिए लगातार संघर्ष किया। 2017 से 2019 तक वे एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव रहीं। इसके बाद 2020-22 में प्रदेश सचिव, राजस्थान युवा कांग्रेस के पद पर कार्य किया।

वर्ष 2022-23 में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान युवा कांग्रेस के पद पर मनोनीत किया गया। वर्तमान में पूजा भार्गव (शर्मा) प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान युवा कांग्रेस के निर्वाचित पद पर कार्यरत हैं और संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई हैं।

संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए जमीनी स्तर पर काम करने के अनुभव के चलते पूजा भार्गव को प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *