नीमराणा (रमेशचंद), 25 मार्च। रैफल्स विश्वविद्यालय, नीमराना के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा एप्टस टेक्नोलॉजीज के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम में ऑल इंडिया करियर ग्रोथ समिट 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस समिट का उद्देश्य छात्रों एवं संकाय सदस्यों को इंडस्ट्री 5.0 के उभरते हुए चुनौतियों एवं अवसरों तथा वर्ष 2030 तक के वैश्विक करियर संभावनाओं के लिए तैयार करना था।
समिट में प्रतिभागियों को तेजी से विकसित हो रहे एआई-आधारित जॉब मार्केट तथा प्रतिस्पर्धी वैश्विक वातावरण में सफलता प्राप्त करने हेतु आवश्यक कौशलों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, शैक्षणिक अध्ययन को उद्योग की अपेक्षाओं एवं भविष्य के करियर रुझानों के अनुरूप ढालने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया गया।
प्रोग्राम का मुख्य वक्तव्य डॉ. राजेंद्र सिंह, डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने भविष्य के करियर मार्ग, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा पेशेवर विकास की रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। समिट में 2030 करियर रोडमैप जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया, जिसमें भविष्य के जॉब मार्केट में उच्च मांग वाले पदों पर प्रकाश डाला गया।
इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सुषमा रानी जबकि सह-समन्वयक के रूप में पूजा शर्मा एवं निहारिका सेंगर, सहायक प्राध्यापक, SOET ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी एवं सॉफ्टवेयर सहयोग श्री हेमंत कुमार द्वारा सफलतापूर्वक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया, जिससे यह समिट अत्यंत संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा।