देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें (11 AM तक)
1. अरविंद केजरीवाल को SC से अंतरिम जमानत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्होंने शराब घोटाले में ED द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।
2. नेपाल में भूस्खलन से नदी में गिरीं बसें, 60 यात्री लापता
नेपाल में भारी बारिश के कारण एक हाईवे पर भूस्खलन हो गया, जिससे दो बसें त्रिशुली नदी में गिर गईं। करीब 60 यात्री लापता हैं।
3. उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ रूट बंद; UP के 800 गांव बाढ़ग्रस्त
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। बद्रीनाथ रूट पर चार धाम यात्रा मार्ग 3 दिन से बंद है, जिसमें 4,000 श्रद्धालु फंसे हैं। UP में 800 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
4. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शादी
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।
5. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर जांच कमेटी गठित
विकलांगता और OBC आरक्षण कोटा के दुरुपयोग के आरोपों से घिरीं ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की उम्मीदवारी की जांच के लिए केंद्र ने एक समिति गठित की है।
6. DU के लॉ कोर्स में मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव
दिल्ली यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल में LLB छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाने के प्रस्ताव पर आज चर्चा की जाएगी। कुछ फैकल्टी का कहना है कि यह प्रस्ताव महिलाओं और पिछड़े तबकों को नुकसान पहुंचाएगा।
7. हाथरस हादसे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज हाथरस भगदड़ मामले पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में हादसे की जांच और धार्मिक कार्यक्रमों में सुरक्षा दिशा-निर्देशों की मांग की गई है।
8. गुजरात में वैकेंसी के लिए मची भगदड़, स्टील रेलिंग टूटी
गुजरात की थरमैक्स कंपनी में 10 वैकेंसी के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे 1800 लोगों की भगदड़ में स्टील रेलिंग टूट गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
9. शहीद के माता-पिता का आरोप: बहू लेकर चली गई कीर्ति चक्र
UP के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनके माता-पिता का आरोप है कि उनकी बहू कीर्ति चक्र लेकर चली गई है और उन्होंने अपना पता भी बदल लिया है।
10. लखीमपुर में बाढ़ से बंद रास्ते, बहन के शव को 5 किमी कंधे पर लादकर ले गए भाई
लखीमपुर में बाढ़ के कारण सड़कें बंद हैं। दो भाई अपनी बहन के शव को 5 किलोमीटर तक कंधे पर लादकर चल कर घर ले गए। लड़की का टाइफाइड के कारण अस्पताल में निधन हो गया था।