बाबा मथुरादास महाराज आश्रम रडवा में चोरी का खुलासा, 5000-5000 रुपये के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

नीमराना (रमेश चन्द), 17 मई 2026। थाना मुण्डावर पुलिस ने बाबा मथुरादास महाराज आश्रम रडवा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 5000-5000 रुपये के इनामी दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मशरूका माल भी बरामद कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है।

घटना का विवरण
दिनांक 08.05.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों ने आश्रम से करीब 40 कट्टे गेहूं के करीब 50 मन, एक भरा गैस सिलेंडर व एक खाली सिलेंडर, 2 चीनी कट्टा, 1 शक्कर कट्टा, 10 KG देशी घी, एक दानपात्र, 1 तेल का पीपा आदि सामान चुरा लिया था। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस की कार्रवाई
महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश IPS व जिला पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा बृजेश ज्योति उपाध्याय IPS के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह RPS के निर्देशन व वृत्ताधिकारी किशनगढ़बास लालसिंह RPS के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहर सिंह उ.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज व तकनीकी सहायता से आरोपियों को चिन्हित किया। संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर हरिद्वार, गुरुग्राम, नोयडा, दिल्ली, रेवाड़ी, बावल में तलाश कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार मुल्जिम

  1. आशु उर्फ तांत्रिक उर्फ बच्चा पुत्र राजपाल उर्फ जुडी, जाति अहीर, उम्र 23 साल, निवासी गांव सिहाली खुर्द, थाना मुण्डावर
  2. पन्नालाल पुत्र सुबेसिंह, जाति अहीर, उम्र 27 साल, निवासी गांव सिहाली खुर्द, थाना मुण्डावर

पुलिस ने आरोपियों से चोरी गए गैस सिलेंडर, गेहूं के कट्टे बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके व आसपास के थाना क्षेत्रों में अन्य चोरी की वारदातें भी खुलने की संभावना है। इस संबंध में अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *