श्री श्री 1008 श्री बाबा मैड़ा वाला का दो दिवसीय विशाल मेला, देशी घी का भण्डारा व रागनी कम्पटीशन

नीमराना (रमेशचंद्), मुंडावर उपखंड क्षेत्र के गांव जालावास में 14 अप्रैल 2026 को श्री श्री 1008 श्री बाबा मैड़ा वाला के दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जालावास-मनेठी के समस्त ग्रामवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें देशी घी का भण्डारा और रागनी प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण होंगे।

इस भव्य आयोजन में आमंत्रित कलाकार जयवीर भाटी एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। मेले का आयोजन बाबा मैड़ा वाला मंदिर विकास कमेटी द्वारा किया जा रहा है, यह जानकारी  महन्त घनश्याम यति महाराज के द्वारा प्राप्त हुई।

बाबा मैड़ा वाला मंदिर विकास कमेटी आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करती है। मेले में जयवीर भाटी, सुरेन्द्र भाटी, नरेन्द्र नागर, मन्नू तंवर और अनु चौधरी जैसे प्रमुख कलाकार भाग लेंगे।

महन्त घनश्याम यति महाराज ने बताया की मेले में देशी घी का भण्डारा और रागनी कम्पटीशन आकर्षण का केंद्र होंगे, जो सभी आगंतुकों के लिए एक अनमोल अनुभव होगा। हम आप सभी को इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *