मेधावी छात्रों और अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित

नीमराना (रमेशचंद), 9 अप्रैल 2026। नव आदर्श उच्च माध्यमिक विद्या मन्दिर स्कूल, नीमराना में मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को माला, साफा, मेडल, और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता शाला प्रधानाचार्य श्री सतीश यादव जी ने की। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। शिक्षा अधिकारियों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अभिभावकों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शाला परिवार द्वारा मुंह मीठा कराया गया और छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित शाला शिक्षकों का भी पूरा सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *