मुख्य सचिव श्रीनिवासन ने डाइकिन कंपनी के नीमराना प्लांट का दौरा किया, औद्योगिक संयंत्र की सराहना की

नीमराना (रमेशचंद), 24 मार्च। मुख्य सचिव श्रीनिवासन ने डाइकिन कंपनी के नीमराना प्लांट का दौरा किया और इस औद्योगिक संयंत्र की सराहना की। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी पर भी प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि नीमराना मॉडल पूरे राजस्थान के लिए एक आदर्श बनेगा।

मुख्य सचिव श्रीनिवासन ने प्लांट का दौरा करते हुए कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की और उनकी उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कंपनी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि डाइकिन कंपनी का नीमराना प्लांट राजस्थान के औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि नीमराना मॉडल को पूरे राजस्थान में लागू करने के लिए सरकार काम कर रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और राज्य का आर्थिक विकास हो सके। मुख्य सचिव ने कंपनी के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।

इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें सीकेदा डिप्टी एमडी रंजीत सिंह, फैक्ट्री मैनेजर, दीपक कुमार वरिष्ठ प्रगबंधक, गौरव शर्मा वरिष्ठ प्रबंधक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *