नीमराणा (रमेशचंद), 24 मार्च। नीमराणा नगर पालिका क्षेत्र के प्रताप सिंह पुरा में हनुमान जी महाराज का आठवां विशाल भंडारा संपन्न हुआ, जिसमें काफी लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर अंकुर शर्मा, आरती शर्मा, कोमल चौधरी, मन्नू तंवर एंड पार्टी द्वारा कंपटीशन रागनी का प्रोग्राम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीमराणा वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सत्यवीर सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में दिलीप गुर्जर, दिलीप हवलदार, लालाराम सैनी, चुन्नीलाल सैनी, जंगली राम सैनी, बलवांता गुर्जर, कुंदन मासी, विजय सैनी और ग्राम वासी महिलाएं मौजूद रहे।

भंडारे में उपस्थित लोगों ने हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान जी महाराज की कृपा और लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।