नीमराना के संतोष ने 10वीं बोर्ड में 95.33% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया

नीमराना (रमेशचंद), 24 मार्च। नव आदर्श विद्या मंदिर के छात्र संतोष पुत्र श्री सुरेश कुमार माता धोरी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.33% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

संतोष ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सुरेश कुमार, माता धोरी और अपने शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि अच्छे परिणाम के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी है और उन्होंने ने भी ऐसा ही किया। इसी कारण उनके 10वीं बोर्ड में अच्छे मार्क्स आए।संतोष के पिता मजदूर हैं और माता गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नीमराणा के प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नीमराणा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सामरिया, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ गिर्राज सामरिया, महेंद्र सिंह जी चौबारा, जिला महासचिव, सुबह सिंह चौबारा, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिषद राजस्थान, महावीर प्रसाद चर्खिया, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय बहुजन सामाजिक परिषद राजस्थान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संतोष को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *