नीमराना (रमेशचंद), 24 मार्च। चैत्र मास के पावन अवसर पर दहमी स्थित कुलदेवी मां मनसा माता के मेले में इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय श्री दुलीचंद मास्टर जी दौलतसिंहपुरा के सुपुत्र रामपाल कुमावत सेठ (ब्लॉक उपाध्यक्ष नीमराना, भाजपा), प्रपौत्र योगेश कुमावत दौलतसिंहपुरा वाले एवं स्वर्गीय सेठ हरिद्वारी लाल अग्रवाल व समस्त कुंछल परिवार (नांगल खोड़िया वाले), प्रहलाद राय, सत्यनारायण अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण एवं महेश कुमार अग्रवाल के सहयोग से 33वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यह भंडारा वर्ष 2010 से निरंतर प्रत्येक चैत्र मास एवं आश्विन मास (छमाही) में निस्वार्थ भाव से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें 10 से 15 हजार की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें उम्मेद भाया, रमेश प्रधान, जय भारत सोनी, वेद प्रकाश सैनी, संजय यादव, अशोक सैनी, मुकेश कुमार (अध्यक्ष, बहरोड़ मार्केट), अजीत (श्री श्याम मेडिकल, नीमराना) महावीर प्रसाद चर्खिया, प्रशांत शर्मा, आदि लोग भी उपस्थित रहे।
विशेष उल्लेखनीय है कि यह भंडारा बिना किसी पर्ची या सहयोग राशि के पूर्णतः निस्वार्थ सेवा भावना से आयोजित किया जाता है। रामपाल कुमावत सेठ पिछले कई वर्षों से विभिन्न मेलों में जलपान सेवा भी देते आ रहे हैं। वे एक गौ-भक्त के रूप में भी जाने जाते हैं और अनेक गौशालाओं में समय-समय पर दान-पुण्य करते रहते हैं। भक्तों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।