सोनीपत में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयनित
सोनीपत, जिला शतरंज संघ द्वारा केमिस्ट भवन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 अप्रैल, 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। 10 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था।
उद्घाटन समारोह में कोशिश चेरिटेबल के प्रधान जितेन्द्र कुमार अग्रवाल और हरियाणा चेस एसोसिएशन की फाइनेंशियल रेगुलेशन कमेटी के सदस्य एवं पूर्व प्रिंसिपल अजय गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समापन समारोह में जिला शतरंज संघ के प्रधान दयानंद सिंधू, उपप्रधान सनी जैन, संयुक्त सचिव मनोज वर्मा, संयुक्त सचिव स्वप्निल गोयल और हिंदू विद्यापीठ स्कूल के स्पोर्ट्स विभाग के हेड देवेंद्र पाराशर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
संघ के संयुक्त सचिव स्वप्निल गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मनोज वर्मा के योगदान की सराहना की।
विभिन्न आयु वर्गों में विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे:
* अंडर-7 वर्ष:
* लड़के: प्रथम – विराज चार्य, द्वितीय – आद्विक
* लड़कियां: प्रथम – ईशानवी
* अंडर-9 वर्ष:
* लड़के: प्रथम – कविश छाबड़ा, द्वितीय – देव कत्याल
* लड़कियां: प्रथम – इनाया, द्वितीय – काशवी शर्मा
* अंडर-13 वर्ष:
* लड़के: प्रथम – सक्षम, द्वितीय – समर्थ जैन
* लड़कियां: प्रथम – सौम्या, द्वितीय – नम्रता हरितास
* अंडर-15 वर्ष:
* लड़के: प्रथम – आर्णव धमीजा, द्वितीय – सक्षम
* लड़कियां: प्रथम – वरेण्यम, द्वितीय – स्वस्ति
* अंडर-17 वर्ष:
* लड़कियां: प्रथम – महक ढुल, द्वितीय – वरेण्यम
* लड़के: प्रथम – गर्वित वर्मा, द्वितीय – रुद्र
* अंडर-19 वर्ष:
* लड़के: प्रथम – दर्श सैनी, द्वितीय – चिराग मल्होत्रा
* लड़कियां: प्रथम – मान्या शर्मा, द्वितीय – श्रेया दास