दिल्ली यूनिवर्सिटी: लक्ष्मीबाई कॉलेज में क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए दीवारों पर गोबर का लेप, प्रिंसिपल ने बताया रिसर्च प्रोजेक्ट
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज में क्लासरूम को गर्मियों में ठंडा रखने के लिए दीवारों पर गोबर का लेप लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के अनुसार, यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
वायरल वीडियो में प्रिंसिपल वत्सला को कॉलेज के शिक्षकों के साथ मिलकर क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह देसी तरीका क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए अपनाया जा रहा है।
प्रिंसिपल वत्सला ने कहा, “यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट है, जो कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में चल रहा है। रिसर्च अभी प्रक्रिया में है और पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि यह रिसर्च पोर्टा कैबिन्स में की जा रही है। “मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।”
प्रोजेक्ट का नाम ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन’ है। लक्ष्मीबाई कॉलेज दिल्ली के अशोक विहार में स्थित है, जिसकी स्थापना 1965 में हुई थी।
सनातन परंपरा में गोबर का महत्व
सनातन परंपरा में गोबर को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना गया है। किसी भी धार्मिक आयोजन से पहले घर के आंगन को गोबर से लिपा जाता था। इसके साथ ही गोबर से घर लीपने के कई अन्य कारण भी थे।
देशभर में हीटवेव: स्कूलों के समय में बदलाव, कई राज्यों में अलर्ट जारी
पूरे देश में हीट वेव के बीच अब इंडियन मीटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आठ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी कुछ राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कुछ राज्यों के जिला प्रशासन ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर स्कूल टाइमिंग में बदलाव करने को कहा है। तेलंगाना में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है, जबकि मध्य प्रदेश में कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगी।