मालेगांव के ‘सुपरबॉय’ का तमगा खोने के बाद आदर्श गौरव की मुश्किलें बढ़ीं
मुंबई: फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव को फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल होने से गहरा धक्का लगा है। गौरव, जिन्होंने फिल्म के प्रचार के दौरान खुद को लीड हीरो के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की, अब हिंदी सिनेमा में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस असफलता के बाद उनके पास फिलहाल कोई नई हिंदी फिल्म परियोजना नहीं है। फिल्म समीक्षकों ने भी ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की कहानी और निर्देशन को कमजोर बताया था। गौरव के भविष्य को लेकर इंडस्ट्री में अटकलें लगाई जा रही हैं।