नीमराना में महिला हेल्पलाइन और राजकॉप की जानकारी।

नीमराना जापानी जोन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम, महिला सुरक्षा पर जोर

नीमराना, 9 मार्च। नीमराना जापानी जोन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमराना की एडिशनल एसपी शालिनी राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

श्रीमती राज ने महिला कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनकी सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने राजस्थान में महिलाओं के लिए तीन हेल्पलाइन नंबरों – 1090, 1095 और 181 – की जानकारी दी और बताया कि इन नंबरों पर कॉल करके महिलाएं तत्काल मदद प्राप्त कर सकती हैं।

एडिशनल एसपी शालिनी राज ने राजकॉप सिटीजन एप के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए महिलाएं सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है।

कार्यक्रम में केइची फुनाकोशी, एचआर अमित यादव, सिमरन, ज्योति, प्रियंका, पूजा और दीप्ति सहित कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *