फरीदाबाद चुनाव: 43 वार्डों के नतीजे 12 मार्च को, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त।

फरीदाबाद निकाय चुनाव: मतगणना 12 मार्च को, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद | फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए 2 मार्च को हुई वोटिंग की गिनती 12 मार्च को होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए 7 अलग-अलग स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर सुचारू रूप से मतगणना सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं।

43 वार्डों में इस बार 6 मेयर और 221 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। मेयर पद के लिए कांग्रेस से लता चंदीला, भाजपा से प्रवीण जोशी, आम आदमी पार्टी से निशा दलाल, बसपा से मनसा पासवान और दो निर्दलीय महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। ईवीएम मशीनों को हरियाणा पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और हरियाणा पुलिस के जवान अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात हैं।

मतगणना 12 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। काउंटिंग के बाद मेयर और पार्षद पद के विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीद है कि दोपहर बाद तक चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे। सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं की नजरें अब 12 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *