हरियाणा: गर्मी बढ़ी, हिसार सबसे ठंडा, कल से मौसम बदलेगा।

हरियाणा में फिर बढ़ने लगा दिन का तापमान, रातें अभी भी ठंडी

चंडीगढ़ । हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

हालांकि, रात के तापमान में गिरावट अभी भी जारी है। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इन शहरों में हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई, जहां रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। हिसार का बालसमंद पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, 9 मार्च तक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *