मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के वंशज, महाराज महेंद्र सिंह मेवाड़ का 83 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। शहर के अनंता अस्पताल में दोपहर में उनका निधन हुआ। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में उपचाररत थे। मेवाड़ परिवार के निकट सहयोगी कमलेंद्र सिंह पंवार ने निधन की पुष्टि की।
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के महेंद्र सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन
