सरसा जिले के बालासर गांव से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति सोनू कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पत्नी सुमन छह महीने पहले ही सोनू से विवाह बंधन में बंधी थी। गुरुवार की रात को दोनों घर पर सो रहे थे। जब सोनू सुबह उठा तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।
पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुमन अपने साथ सोने के गहने और 70,000 रुपये नकद भी ले गई है। पुलिस ने पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा और उसे बरामद किया जाएगा।