बहादुरगढ़: सिपाही शक्ति सिंह बने सहायक उपनिरीक्षक

बहादुरगढ़ पुलिस कार्यालय के चयनित मुख्य सिपाही को SI पद पर दिया गया

बहादुरगढ़। पुलिस कार्यालय, बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही शक्ति सिंह को सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। इस पदोन्नति पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़, मयंक मिश्रा ने शक्ति सिंह को बधाई दी और उनके कंधों पर सितारा लगाया।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि यह पदोन्नति आपके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है। पदोन्नति के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। अब आपको अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक ईमानदारी और निष्ठा से करना होगा। आपको अन्य पुलिसकर्मियों के लिए आदर्श स्थापित करना होगा।

बता दें कि शक्ति सिंह हरियाणा पुलिस में 5 अक्टूबर 2008 को भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पुलिस कार्यालय, बहादुरगढ़ में सेनालिपि के पद पर कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *