हरियाणा: यमुनानगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में येलो अलर्ट; बारिश से सूखी पड़ी ज़मीन को राहत

हरियाणा में मौसम में बदलाव, भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 9 बजे तक यमुनानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट और सात अन्य शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसमें 30-40 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएँ चलने का अनुमान है। इस बीच, अंबाला, बराड़ा, शाहबाद, नारायणगढ, जगाधरी और राढौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य शहरों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

रेवाड़ी में मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन बादल छाये हुए हैं और सुबह को कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई है।

सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 20 जुलाई तक हरियाणा में 94.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 147.5 मिमी से 36% कम है। मानसून के आगमन के बाद से राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।

भारी बारिश की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा है कि पाकिस्तान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून टर्फ रेखा उत्तर की ओर खिसक सकती है, जिससे हरियाणा में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ने की उम्मीद है। 24 जुलाई तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम में बदलाव के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *