श्री जनखेड़ा हनुमान मंदिर समिति का 64वां विशाल मेला सफलतापूर्वक संपन्न

नीमराना (रमेशचंद), 5 अप्रैल 2026। श्री जनखेड़ा हनुमान मंदिर समिति द्वारा संचालित हनुमान जी महाराज का 64वां विशाल मेला 4 अप्रैल 2026 को बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मेले का आयोजन पुलिस थाने के पीछे, औद्योगिक क्षेत्र, नीमराना में किया गया था। मेले में देशी घी का विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मेले के दौरान 3 अप्रैल 2026 को रात्रि 8:15 बजे से 2 बजे तक विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित कलाकार दिंकल शर्मा (दिल्ली एंड पार्टी), सुमन तंवर (पलवल) और कौशल राणा (गुरुग्राम) ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेले में कुश्ती का आयोजन भी किया गया, जिसमें 31,000 रुपये का कुश्ती कामड़ा रखा गया था। चिराग पहलवान एवं सुमित पहलवान के बीच 31000 का कामडा हुआ जिसमें चिराग पहलवान ने कामड़े की कुश्ती मे विजय हुआ

इस अवसर पर रोहिताश सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, नीमराना; एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, समाजसेवी; कर्मपाल सिंह चौहान; श्रीराम यादव; अशोक सैनी; प्रकाश सैनी; रामपाल यादव; संदीप चौधरी; जंगली राम सैनी; किशोरी लाल सैनी; कैलाश सैनी; संजय सैनी; राजेश सैनी; पवन सैनी; ईश्वर सैनी; और सुभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन से समिति ने श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उत्साह का वातावरण बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *