डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आज

शाहजहांपुर (रमेशचंद), 5 अप्रैल 2026। डॉ. भीम राव अम्बेडकर सेवा समिति, शाहजहांपुर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे श्याम वाटिका, शाहजहांपुर में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में जयंती समारोह की रूपरेखा एवं विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करें, ताकि जयंती समारोह को सफल बनाया जा सके।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. भीम राव अम्बेडकर सेवा समिति, शाहजहांपुर के अध्यक्ष करेंगे। आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *