नीमराना (रमेशचंद), 29 मार्च 2026 (रविवार)। सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महात्मा ज्योतिबा फूले संस्थान के जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सैनी ने की। बैठक में नीमराना तहसील कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों पर गंभीर मंथन करते हुए उपस्थित लोगों से समाज सुधार हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए।

निर्णय लिया गया कि प्राप्त सुझावों को संकलित कर आगामी समय में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम में कोटपुतली से पधारे प्रतिनिधिमंडल – नत्थुराम, जगदीश प्रसाद, बाबूलाल, रामतार सैनी, सुंदरलाल सैनी और रंजीत सैनी – तथा शाहजहाँपुर सैनी समाज से रमेश सैनी का स्वागत किया गया।

सभी अतिथियों का नीमराना तहसील कार्यकारिणी द्वारा साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष परमानंद सैनी, प्यारेलाल सैनी, अमिलाल सैनी, लालाराम सैनी, बहादुर सैनी, निरंजनलाल सैनी, सत्यवीर सैनी, वेद प्रकाश सैनी, संजय सैनी, सोनू-मोनू सैनी, बबूलू सैनी, महावीर प्रसाद, प्रशांत, चिन्टू सैनी, भोजराज सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और सुधार की दिशा में ठोस पहल करना रहा। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद सैनी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत में समाज के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और उनके सुझावों को शामिल किया जाएगा।