राजगढ़ के रैणी क्षेत्र के कीलपुरखेड़ा गांव के एक युवक की बुधवार शाम को जोहड़ में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और डूबे हुए युवक को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मदनमोहन के रूप में हुई। मृतक के चाचा के बेटे चंद्रप्रकाश कहार ने बताया कि मदनमोहन जोहड़ में सिंघाड़ा की खेती में लगी बेलों को लगा रहा था, तभी वह डूब गया।
मदनमोहन के शव को रात को मॉर्चरी में रखा गया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।