अलवर शहर के भैरू का चौबारा क्षेत्र में एक जीर्ण-शीर्ण इमारत के कमरे में 55 वर्षीय संजय का शव बरामद हुआ। मृतक, भैरू का चौबारा का निवासी था। वह अपनी पत्नी के साथ ही इस मकान में रहता था।
पुलिस के अनुसार, नियंत्रण कक्ष से एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शव संजय का है, जो जीर्ण-शीर्ण मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। दोनों कबाड़ बीनने का काम करते थे। संजय शराब का सेवन भी करता था। उसकी पत्नी भी मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी और वह भी कबाड़ बीनती थी।
मृतक के परिवार का एक सदस्य 60 फुट रोड पर रहता था, जिसे सूचित कर दिया गया है। संजय की पत्नी नीलम बिहार की रहने वाली है। मकान में काफी कचरा पाया गया, जो संभावित रूप से मृतक और उसकी पत्नी द्वारा इकट्ठा किया गया था।