नीमराना में अन्नकूट महोत्सव: भगवान को लगाया भोग, श्रद्धालुओं को कढ़ी-बाजरे का प्रसाद

गोवर्धन पूजा: नीमराना, शाहजहाँपुर में भगवान गोवर्धन की पूजा, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

आज शनिवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर नीमराना, शाहजहाँपुर समेत कई स्थानों के मंदिरों में भगवान गोवर्धन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया।

श्रद्धालुओं ने कढ़ी बाजरे का प्रसाद बनाकर भगवान गोवर्धन को भोग लगाया। इसके बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिर्राज भगवान के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों में पहुंचे।

प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालु अपने परिजनों के लिए भी प्रसाद लाए। आयोजक समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद खिलाने और वितरण की विशेष व्यवस्था की थी। मंदिरों में सभी श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर प्रसाद खिलाया गया।

शाहजहाँपुर कस्बे के प्राचीन श्याम मंदिर में पुजारी गोपाल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने कढ़ी बाजरे का प्रसाद ग्रहण किया। नीमराना कस्बे के ज्ञानी नाथ आश्रम, शिव स्वरूप आश्रम सहित क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी आज अन्नकूट का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *