कांकरोली पुलिस की गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया

राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

थाना प्रभारी हनवंत सिंह सोडा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्र में बजरी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गश्त के दौरान मोही फाटक के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बजरी ले जाते हुए रोका गया।

ट्रैक्टर चालक सुरेश (25) से बजरी परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।

इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी हनवंत सिंह, कांस्टेबल केशर सिंह और राजेंद्र सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *