करौली में नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
करौली, राजस्थान। करौली में आज नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस करौली देहात के अध्यक्ष राम दयाल मीना के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ दायर आरोप पत्र का कड़ा विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। उन्होंने इस कार्रवाई को “राज्य प्रायोजित राजनीतिक बदले” की भावना से प्रेरित बताया।
इस प्रदर्शन में जग मोहन मीना, पूर्व उप प्रधान बिहारी मीना, पूर्व सरपंच हरी लाल जाटव और जिला परिषद सदस्य देवी सिंह मीना सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष द्वारका माली, पूर्व पार्षद मजीद खान और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों ने “सत्यमेव जयते” के नारे लगाए और केंद्र सरकार पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे देश की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने इस मामले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर इसकी निंदा की।