रतनगढ़: पूर्व विधायक महर्षि ने बिजली, पानी, सड़क समस्याओं पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

चूरू: रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए निर्देश

चूरू, राजस्थान। रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पूर्व विधायक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं पर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। पूर्व विधायक महर्षि ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निवारण के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

आगामी शिव महापुराण कथा कार्यक्रम को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर और अधिशाषी अधिकारी को कथा स्थल की व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया। कथा स्थल से नंदीशाला तक की सड़कों के नवीनीकरण और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया।

पूर्व विधायक महर्षि ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कार्य कथा प्रारंभ होने से पहले पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *