सवाई माधोपुर में गर्मी का प्रकोप, तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
सवाई माधोपुर, | सवाई माधोपुर में धूप तेज होने के साथ ही गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। तेज धूप के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
वर्तमान में सवाई माधोपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी सताने लगी है।
पिछले एक सप्ताह का तापमान:
* मंगलवार: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 21°C
* सोमवार: अधिकतम 35°C, न्यूनतम 20°C
* रविवार: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 19°C
* शनिवार: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 17°C
* शुक्रवार: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 15°C
* गुरुवार: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 12°C
* बुधवार: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 11°C
पिछले एक सप्ताह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। इससे सवाई माधोपुर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, इसके बाद हीटवेव चलने की संभावना है और होली के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।