न्यूनतम तापमान में गिरावट, पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाएंगे।

सीकर: तापमान में गिरावट, 15 मार्च को बारिश का अलर्ट

सीकर, 13 मार्च: शुष्क मौसम के बीच सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई, जबकि आसमान पूरी तरह साफ रहा।

कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 17 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा था और आसमान में हल्के बादल छाए रहे थे।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में दोपहर बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। केंद्र द्वारा सीकर में 15 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *