पुष्कर में धुलण्डी पर विशेष यातायात व्यवस्था, विदेशी सैलानियों का उमड़ेगा सैलाब
पुष्कर, 13 मार्च: रंगों के त्योहार धुलण्डी के अवसर पर पुष्कर में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए 14 मार्च को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पुष्कर में होली का पर्व विदेशी सैलानियों के बीच भी खासा लोकप्रिय है, जिसके चलते यहां अन्य जिलों और राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग होली खेलने आते हैं।
अत्याधिक वाहनों के आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, उप अधीक्षक पुलिस यातायात आयुष वशिष्ठ ने बताया कि धुलण्डी के दिन सुबह 7 बजे से पुष्कर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। विस्तृत यातायात योजना की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।