राजसमंद में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, दोपहर में गर्मी बढ़ेगी।

राजसमंद में सर्दी का असर बरकरार, तापमान में मामूली वृद्धि

राजसमंद | राजसमंद में आज भी सर्दी का असर बना हुआ है, हालांकि कल की तुलना में सुबह के समय ठंड से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार शाम को शुरू हुई बर्फीली हवाओं का दौर गुरुवार को पूरी तरह थम गया था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, वहीं आज इसमें 1 डिग्री की और वृद्धि हुई और यह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में वृद्धि के बावजूद, सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, जिसके चलते बाजारों में आवाजाही कम रही।

सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट शुरू हुई, जो बुधवार तक जारी रही। गुरुवार से तापमान में फिर से वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज शनिवार तक जारी है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार से बुधवार तक कुल 8 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया था, जिसके बाद यह सिंगल डिजिट में 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान में गिरावट के कारण एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा था और बाजारों में सन्नाटा पसर गया था। सुबह के समय लोग घरों में दुबके रहे।

तापमान में गिरावट से पहले लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था और उन्होंने घरों में पंखे भी चालू कर दिए थे। अब एक बार फिर से धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से दोपहर के समय गर्मी लगने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *