84 विधानसभा उपचुनाव के नियत व्यय पर्यवेक्षक स्वप्निल शरद और आम पर्यवेक्षक के विवेकानंद ने मंगलवार को जिला स्तरीय एकीकृत नियंत्रण कक्ष और एसबीपी कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

व्यय पर्यवेक्षक स्वप्निल शरद और आम पर्यवेक्षक के विवेकानंद सुबह जिला स्तरीय एकीकृत नियंत्रण कक्ष पहुंचे। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों और पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया। साथ ही, मीडिया प्रकोष्ठ में कर्मचारियों से निगरानी प्रक्रिया और रखे जा रहे रजिस्टरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सी-विजिल पर मिली शिकायतों और उनके निवारण के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद, पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह और एसपी मोनिका सैन के साथ एसबीपी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने मतदान दल के अंतिम प्रशिक्षण, मतदान दलों की रवानगी की व्यवस्थाओं के साथ-साथ मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *