चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत गढ़ के समीप एक युवक छत पर मजदूरी कर रहा था जब दुर्भाग्यवश वह करंट की चपेट में आ गया और छत से नीचे गिर गया। इसी बीच, वहां से गुजर रहे कोतवाली थाना के एएसआई राजेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस जीप में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इमतियाज भिश्ती (20) के रूप में हुई, जो वार्ड 40 का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।
कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इमतियाज गढ़ के पास स्थित एक घर में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। करंट लगने से वह छत से नीचे गिर गया।
युवक की आकस्मिक मृत्यु से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।