दौसा में भाजपा प्रेस कान्फ्रेंस: मंत्री मदन दिलावर और जवाहर सिंह बेढम मीडिया से मुखातिब

दौसा विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी तेज हो रही है। प्रमुख पार्टियों के बड़े नेता प्रचार अभियानों की बागडोर संभाल रहे हैं। इसी क्रम में, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज दौसा दौरे पर हैं। वह बायपास रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे हैं। उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म भी मौजूद हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा की नामांकन सभा को संबोधित किया था। इसके बाद, भाजपा के कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी दौसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। अब, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर दौरे पर हैं। वह पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेंगे और स्कूल शिक्षा परिवार के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *