खंडेला थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना हुई है। गुरुवार देर रात लगभग 9:30 बजे ढाणी गुमान सिंह निवासी सुरेश कुमार का भतीजा मनोज कुमार अपने दोस्त विक्रम गुर्जर से मिलने स्टैंड ढाणी गुमान सिंह जा रहा था। रास्ते में एक कुएं के पास घात लगाए चार-पांच बदमाशों ने मनोज का रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे।

बदमाशों ने मनोज से उसकी सोने की चेन और 2,000 रुपये नकद छीन लिया। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियारों से मनोज पर जानलेवा हमला किया। घायल अवस्था में मनोज वहीं गिर गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *