दिवाली उपरांत नेताओं का जनसंपर्क अभियान: क्षेत्रवासियों से मिलकर राम-राम कह रहे

कोटा शहर में उत्साहपूर्ण ढंग से दिवाली का त्योहार मनाया गया। गुरुवार को लक्ष्मी पूजन के बाद लगातार दो दिनों तक आतिशबाजी हुई।

इसके साथ ही स्थानीय नेताओं की रामाश्यामी भी शुरू हो गई है। विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर लोगों को दिवाली की बधाई दे रहे हैं।

शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के आठ वार्डों में लोगों के घर-घर जाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने अपने जनप्रतिनिधि का जोरदार स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई।

दिलावर ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उन्हें समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पूर्व मंत्री और विधायक शांति धारीवाल ने भी सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर लोगों से रामा श्यामी की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में होती तो कोटा में हजारों पर्यटक आते।

विधायक संदीप शर्मा भी कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *