भर्तृहरि धाम में महिला से चेन चोरी, काला कुआँ से धाम आने पर हुई घटना

अलवर के भर्तृहरि धाम में लक्खी मेले से पहले ही चेन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। एक दिन पहले, धाम में दर्शन के लिए गई महिला के गले से सोने की चेन काट ली गई। गिरोह में पुरुषों और महिलाओं दोनों के शामिल होने का संदेह है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कादर कुआं की निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ भर्तृहरि धाम गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय भीड़ में एक महिला ने उनके गले से सोने की चेन काट ली। उसी समय, एक अन्य व्यक्ति ने उनके चेहरे को ढकने की कोशिश की। चेन काटने के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गए। कुछ मिनटों के बाद पीड़िता को चोरी का पता चला, लेकिन भीड़ में आरोपियों को ढूंढने पर कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि, उन्हें उस महिला पर संदेह है जो घटना से कुछ समय पहले भीड़ में उनके आस-पास खड़ी थी।

पीड़िता ने बाद में पुलिस को शिकायत दी। हालांकि, अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। लक्ष्मी ने बताया कि चोरी हुई चेन की कीमत लगभग 50,000 रुपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *