मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतज़ार कर रहे 16.60 लाख विद्यार्थी
भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा का इंतज़ार प्रदेश भर के लगभग 16.60 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों की निगाहें अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई हैं, जहाँ नतीजों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित करने की तिथि की आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।