मेहुल चोकसी की स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश नाकाम।

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 वर्षीय मेहुल चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और वह अभी भी जेल में है। भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए बेल्जियम सरकार के साथ संपर्क में हैं। चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में शामिल होने का आरोप है और वह 2018 में भारत से भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *