मणिपुर: उग्रवादी संगठन से दो लड़कियाँ छुड़ाईं, पुलिस कार्रवाई।

मणिपुर: उग्रवादी संगठन में भर्ती की गई दो लड़कियां बचाई गईं

काकचिंग: मणिपुर पुलिस ने काकचिंग और लाइकोन इलाके में छापेमारी कर एक उग्रवादी संगठन में भर्ती की गई दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दोनों लड़कियों को उग्रवादी संगठन में जबरन भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस भर्ती में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *