लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘शक्ति की समृद्धि’ का आयोजन
लखनऊ, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में इंडियनवेब्स ‘द बोनस’ द्वारा ‘शक्ति की समृद्धि’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह मंच महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उपलब्धियों को उजागर करने के उद्देश्य से बनाया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाएं भाग लेंगी और अपने अनुभव साझा करेंगी।